सपा नेता मुलायम सिंह यादव की तबियत ख़राब, अस्पताल में भर्ती

सपा नेता मुलायम सिंह यादव की तबियत ख़राब, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे मेंदांता अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती है।

जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी कोलोनोस्कोपी की गई। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को अब से कुछ देर बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

मेदांता अस्पताल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और प्रोग्रेसिव समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मौजूद हैं। वहीँ सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोन पर अपने पिता का हालचाल जाना।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की तबियत बुधवार रात से ख़राब थी। उन्हें तेज पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पाल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी केयर यूनिट में भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया।

खबर लिखे जाने तक मुलायम सिंह यादव खुद को अच्छा महसूस कर रहे थे। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को पेट में हल्का संक्रमण था और कोई घबराने की बात नहीं हैं उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जाएगा।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital