कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में फंसे बीजेपी सरकार के मंत्री, कोर्ट ने दिया FIR करने का आदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह अपनी टिप्पणी के लिए फंसते नजर आ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोलते हुए विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी।
बीजेपी सरकार में मंत्री विजय शाह के बयान पर जब देशभर में सवाल उठने लगे तो उन्होंने अपने बयान पर खेद जताकर मामले को ठंडा करने की कोशिश की।
वहीं इस बीच बुधवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ अपराधिक धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने का आदेश दिया है।
दूसरी तरफ कांग्रेस विजय शाह की टिप्पणी को लेकर राज्य सरकार और बीजेपी पर हमलावर हो गई है और विजय शाह के इस्तीफे की मांग कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए विजय शाह तुरंत इस्तीफा दें या मुख्यमंत्री मोहन यादव उन्हें मंत्रीपद से बर्खास्त करें।
