पिछले 24 घंटो में कोरोना के 1 हज़ार से अधिक मामले, संख्या हुई 13 हज़ार के पार

पिछले 24 घंटो में कोरोना के 1 हज़ार से अधिक मामले, संख्या हुई 13 हज़ार के पार

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटो में देश में कोरोना संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आये हैं और अब कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 13 हज़ार के पार पहुँच गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1007 नए मामले सामने आये हैं। वहीँ 24 घंटे के अंदर ही 23 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13387 हो गई है। जिसमें 11201 सक्रिय हैं, 1749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 437 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में आज 38 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं, इनमे जयपुर में 5, जोधपुर में18, झुंझुनू में 1, नागौर में 2, अजमेर में 1, टोंक में 6, झालावाड़ में1, कोटा में 4 कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले दर्ज किये गए हैं और अब राज्य में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1169 हो गई है।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के श्रीकालाहस्ती में कोरोना पॉजिटिव के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही श्रीकालहस्ती में कुल संक्रमित मामले बढ़कर 10 हो गए हैं। जो पांच नए मामले सामने आए हैं, वे एक संक्रमित महिला के करीबी लोग हैं।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही राज्य में में कुल मामले बढ़कर 36 हो गए हैं, इनमें 23 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीँ एमपी के इंदौर में आठ लोगों की मौत हुई है और 245 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 842 हो गई है।

लॉकडाउन में लोग अपने घर वापिस जाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहें हैं, गुरुग्राम पुलिस ने 16 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी तरीके से एम्बुलेंस में सवार होकर बिहार के चंपारण जा रहे थे। हर व्यक्ति से 7000 रुपये लिए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गुड़गांव के एसीपी प्रीतपाल सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि “सोहना रोड पर 2एंबुलेंस इकट्ठी जा रहीं थीं, इनमें कुछ लोग पीछे बैठे थे और एक-एक मरीज़ लेटा था। बादशाहपुर पुलिस ने वहां पर नाका लगाया हुआ था शक होने पर चेक किया, एंबुलेंस में बैठे लोगों ने बताया कि हम तो एंबुलेंस में बैठ कर चंपारण जाना चाह रहे थे।”

TeamDigital