24 घंटे में कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले, 8 अप्रेल को मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम

24 घंटे में कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले, 8 अप्रेल को मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,03,558 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,25,89,067 हो गई है।

वहीँ पिछले 24 घंटे में 478 नई मौतों के बाद कोरोना संक्रमण से अब तक कुल मौतों की संख्या 1,65,101 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,41,830 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,82,136 है।

इस बीच न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रेल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,90,19,657 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,93,749 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 47,288 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 26,252 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 155 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 30,57,885 हो गये है, सक्रिय मामले: 4,51,375 हैं और अब तक 56033 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 25,49,075 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

IPL में दर्शको को जाने की अनुमति नहीं:

कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मालिक ने बताया कि महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। राज्य में मॉल, सिनेमाघर और मनोरंजन के साधन बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा कि IPL को लेकर सिर्फ खेल को अनुमति दी गई है। वहां दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं रहेगी। जो IPL में हिस्सा लेने वाले लोग रहेंगे उन्हें एक ही जगह आईसोलेट रहना पड़ेगा। रिले के जरिए लोग खेल देख पाएंगे लेकिन किसी भी प्रकार की भीड़ नहीं हो सकती। इस आधार पर अनुमति दी गई है।

दिल्ली: दिल्ली में आज कोरोना के 3548 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हुई है। राज्य में आज 2936 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में कुल मामलो की तादाद बढ़कर 6,79,962 हो गई है। जबकि 14,589 सक्रीय मामले हैं। कोरोना संक्रमण से दिल्ली में अब तक 11,096 मौतें हुई हैं।

राजस्थान: राजस्थान में आज कोरोना के 2429 पॉजिटिव मामले आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। राज्य में आज 527 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के कुल मामलो की तादाद 3,41,754 हो गई है इनमे सक्रिय मामलो की तादाद 14,768 है और अब तक 2,841 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जोधपुर में 6 अप्रैल से 19 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ‘नाइट कर्फ्यू’ लगाने का निर्णय लिया है।

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि हमारी क्षमता प्रतिदिन 70,000 टेस्ट करने की है, इसे बढ़ाकर 1 लाख करेंगे। बाहर से आने वालों को 72 घंटे पहले की RT-PCR रिपोर्ट लानी होगी। जो नहीं लाएंगे 14 दिन होम आइसोलेशन में रखा जाएगा।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1326 नए मामले सामने आए हैं। 911 लोग डिस्चार्ज हुए और 5 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,09,002। हो गए हैं। अब तक कुल 8,91,048 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में कुल सक्रिय मामलो की तादाद 10,710 है जबकि 7,244 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,999 नए मामले सामने आए हैं। इस समय प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,820 हैं। अब तक संक्रमण से 8,894 लोगों की मृत्यु हुई है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में कल 1,61,270 सैंपल की जांच की गई।

बिहार: बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना देश में बढ़ रहा है। बिहार में भी कोरोना बढ़ना शूरू हुआ है। इसके लिए हमने मीटिंग भी की है। कल ज़िला स्तर पर लोगों के साथ बातचीत करेंगे। कोरोना की सबसे ज्यादा जांच RT-PCR के जरिए होनी चाहिए। हम पूरे दिन भर इसकी रिपोर्ट लेते हैं।

तमिलनाडु: तमिलनाडु में पिछले आज कोरोना संक्रमण के 3,672 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में 1,842 लोग डिस्चार्ज हुए और 11 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में कुल मामले बढ़कर 9,03,479 हो गए हैं। जबकि अब तक 8,66,913 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में 23,777 सक्रिय मामले हैं। जबकि अब तक 12,789 लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक: कर्नाटक में आज कोरोना संक्रमण के 5,279 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें बेंगलुरु शहर के 3,728 मामले शामिल है। आज 1,856 लोग डिस्चार्ज हुए और 32 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10,20,434 हो गए हैं। अब तक कुल 9,65,275 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में सक्रिय मामले 42,483 हैं। जबकि कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 12,657 लोगों की मौत हुई है।

केरल: केरल में आज कोरोना संक्रमण के 2,357 नए मामले सामने आए। अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,372 हो गई है। अब तक 11,04,225 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital