5 हज़ार से अधिक श्रमिकों ने बॉर्डर पर बेरिकेटिंग तोड़कर किया यूपी में प्रवेश

5 हज़ार से अधिक श्रमिकों ने बॉर्डर पर बेरिकेटिंग तोड़कर किया यूपी में प्रवेश

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में आज प्रवासी मजदूरों का धैर्य टूट गया और वे एक बार फिर अपने अपने घरो के लिए निकल पड़े। सुबह दिल्ली के गाज़ीपुर में यूपी बॉर्डर पर सैकड़ो की तादाद में प्रवासी मजदूर जुटे तो सहारनपुर में प्रवासी मजदूरो ने अंबाला हाइवे जाम कर दिया।

अब खबर मध्य प्रदेश से आ रही है। जहाँ रीवा,चाकघाट के म.प्र.-यू.पी. बॉर्डर पर मध्य प्रदेश के रास्ते महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जाने वाले लगभग 5 हजार से अधिक श्रमिकों ने सीमा पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए उत्तरप्रदेश सीमा में प्रवेश किया। प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल होती नज़र आईं।

इससे पहले सहारनपुर में सड़को पर उतरे प्रवासी मजदूरों के सामने प्रशासन विवश नज़र आया। संजय कुमार, डिवीजनल कमिश्नर, सहारनपुर ने बताया कि प्रवासी मज़दूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था कर दी गई है। बसें बिहार बॉर्डर तक भेजेंगे, संबंधित ज़िलों के जिलाधिकारी से हम संपर्क कर रहे हैं। लगभग 3,000 लोगों को भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं।

वहीँ सुबह दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर इकट्ठा हुए प्रवासी मज़दूरों को बसों से वापस शेल्टर होम लेकर जाया जा रहा है। गौरतलब है कि सुबह दिल्ली -यूपी बॉर्डर पर जुटे प्रवासी मजदूरों को यूपी सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया था।

प्रशासन ने यह फैसला उत्तर प्रदेश सरकार के उस आदेश पर लिया जिसमे उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सभी अधिकारियों से प्रवासी मजदूरों के पैदल चलने पर रोक लगाने को कहा है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital