दिल्ली दंगो की चर्जशीट में हर्ष मंदर का नाम, विरोध में 160 से अधिक हस्तियां आयीं सामने

दिल्ली दंगो की चर्जशीट में हर्ष मंदर का नाम, विरोध में 160 से अधिक हस्तियां आयीं सामने

नई दिल्ली। दिल्ली दंगो को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता और पूर्व अधिकारी हर्ष मंदर का नाम शामिल किये जाने पर देश की 160 से अधिक मशहूर हस्तियों ने विरोध जताते हुए एक संयुक्त बयान जारी कर चार्जशीट से हर्ष मंदर का नाम हटाने की मांग की है।

मशहूर लेखिका नयन तारा सहगल, प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा, फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन गुहा, अपर्णा सेन, मृणालिणी साराभाई, अरूणा रे, सईदा हमीद, योगेंद्र यादव, जोया हसन, प्रभात पटनायक समेत कई बुद्धिजीवियों ने सोमवार को बयान जारी कर इसकी निंदा की है।

कौन हैं हर्ष मंदर:

हर्षमंदर एक जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता, मानवाधिकार रक्षक और लेखक हैं। वह सरकारी अफसर रह चुके हैं और उन्होंने 2002 में गुजरात हिसा के मद्देनजर सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने धार्मिक अल्पसंख्यको के लिए विशेषाधिकार की पहल करते हुए अमन बिरादरी और करवन-ए-मोहब्बत की स्थापना की।

क्या है दिल्ली पुलिस की चार्जशीट:

दिल्ली दंगो से जुड़े मामलो में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर की गई चार्जशीट में बिंदु 17 पैरा 4 में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के दंगों का घटनाक्रम है जिसमें गया है कि हर्षमंदर ने 16 दिसंबर को साइट पर गए और प्रदर्शनकारियों को भड़काया।

हर्ष मंदर ने दायर की थी याचिका:

दिल्ली हिंसा के मद्देनजर, हर्ष मंदर ने सुप्रीम कोर्ट में उन राजनीतिक नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए याचिका दर्ज की थी जिनके भड़काऊ के कारण हिंसा भड़क गई और 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

TeamDigital