पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 5,611 मामले आये सामने, 140 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में सबसे बड़ी 5,611 मामलों की बढ़त देखने को मिली और 140 मौतें हुई हैं। देश में अब कोरोना वायरस के कुल 1,06,750 मामले हैं, इसमें 61,149 सक्रिय मामले और 3,303 मौतें शामिल हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के लिए 1,08,121 नमूनों का परीक्षण किया गया। आज सुबह 9 बजे तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 25,12,388 है: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 96 है।
बिहार में कोरोना वायरस के 54 नए मामले सामने आए हैं, बिहार में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,573 हो गई है: संजय कुमार, प्रमुख सचिव- स्वास्थ्य, बिहार
उत्तर प्रदेश में 323 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं; राज्य में मामलों की कुल संख्या 4926 हो गई है। मरने वालों की संख्या 135 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
आज सुबह 9 बजे तक राजस्थान में कोरोना वायरस के 61 और मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,906 है, इसमें 2,409 सक्रिय और 143 मौतें शामिल हैं: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
दिल्ली में रोहिणी जेल का एक अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। स्टाफ क्वार्टर में उसके आस-पास रहने वाले कर्मियों को 14 दिनों के लिए घर पर सेल्फ-क्वारंटीन रहने को कहा जाएगा: तिहाड़ जेल अधिकारी
झारखंड में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 248 हो गई है, इसमें से 118 मामले सक्रिय हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
आंध्रप्रदेश में पिछले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 68 नए मामले सामने आए हैं, आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,407 हो गई है: आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग