नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, संक्रमितो की तादाद हुई 37,776, अब तक 1223 मौतें

नई दिल्ली। देश में एक महीने तक लॉकडाउन रखे जाने के बावजूद कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है और देश में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वालो की संख्या 37,776 तक पहुँच गई है। वहीँ कोरोना संक्रमण से देशभर में अबतक 1223 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 37,776 हो गई है। जिसमें 26,535 सक्रिय हैं, 10018 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1223 लोगों की मौत हो चुकी है।
पंजाब में आज 187 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, जिनमें अमृतसर से 53 मामले शामिल हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 772 हो गई है: स्वास्थ्य विभाग, पंजाब
हरियाणा में आज 19 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 376 हो गई है: स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा
जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों के बाद 27 नए मामले सामने आए हैं। कश्मीर डिवीजन से 25 और जम्मू डिवीजन से दो, केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 666 हैं, जिसमें 404 सक्रिय पॉजिटिव मामले हैं: जम्मू और कश्मीर सरकार
केरल के वायनाड और कन्नूर में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। केरल में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 96 हो गई है। राज्य में कुल 80 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
नागपुर में पिछले 24 घंटे में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 150 हो गई है और अभी तक 48 मरीज ठीक हो गए है। इस बात की जानकारी नागपुर के सिविल सर्जन ने दी।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 12 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। यहां कुल 601पॉजिटिव केस हैं: स्वास्थ्य विभाग
राजस्थान में आज 54 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2720 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि जाजपुर में आज दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 156 हो गई, जिनमें 100 सक्रिय हैं, 55 ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक की मौत हो गई है।