पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8,392 नए मामले, 230 की मौत
नई दिल्ली। देश में आज शुरू हो रहे अनलॉक-1 के बीच देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8,392 नए मामले सामने आए हैं और 230 मौतें हुईं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कुल मामलों की संख्या 1,90,535 हो गई है, जिसमें 93322 सक्रिय मामले, 91819 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 5394 मौतें शामिल है।
उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा 8 जून से धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है इसके बावजूद आज गंगा दशहरा के अवसर पर प्रयागराज में संगमघाट पर भक्तों की भीड़ जुटी।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला पर प्रतिबंध हटाने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपनी बस सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।
पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा सभी धार्मिक स्थलों को आज से खोलने की अनुमति दिए जाने के बाद सिलीगुड़ी के एक मंदिर में भक्त पूजा करते दिखे है। यहां मंदिर में आने से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और साथ ही साथ लोगों के हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे हैं।
दिल्ली में बार्बर, सलून की दुकानें खुलेंगी जबकि स्पा अभी नहीं खोला जाएगा। ऑटो-रिक्शा में एक सवारी पर से प्रतिबंध हटाया जा रहा है। पहले दुपहिया और चार पहिया गाड़ियों पर जो सवारियों पर प्रतिबंध था वो भी हटाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि हम बाजारों में दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन नियम का पालन कर रहे थे लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा कोई नियम नहीं बताया है इसलिए अब से सभी दुकानें खुल सकती हैं। फिलहाल हम एक हफ्ते के लिए अपने बॉर्डर सील कर रह हैं सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।
उन्होंने कहा कि अनलॉक के लिए मुझे आपके सुझावों की जरूरत है। आप अपने सुझाव शुक्रवार 5 बजे तक व्हाट्स एप नंबर-8800007722 या ई मेल-delhicm.suggestions@gmail.com पर भेज सकते हैं। अगर आपके पास व्हाट्स एप नहीं है तो आप 1031 पर फोन करें, आपके सुझाव रिकॉर्ड कर लिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या 503 है इसमें 383 सक्रिय मामले, 114 डिस्चार्ज और 1 की मौत शामिल है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 156 नए मामले सामने आए हैं,कुल मामलों की संख्या 2104 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
असम में कोरोना संक्रमण के 23 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मामलों की कुल संख्या 1384 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1192 है: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा
राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक कोरोना संक्रमण के 149 नए मामले सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 8980 हो गई है और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 198 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए हैं और दो मौतें हुई हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3118 है और मृत्यु का आंकड़ा 64 है: राज्य COVID-19 नोडल अधिकारी
मणिपुर में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं, 67 सक्रिय मामलों सहित कुल मामलों की संख्या अब 78 हो गई है: मणिपुर सरकार
