देश के 295 जिलों में कल होगी मॉक ड्रिल, सुनाई देंगे आपातकालीन सायरन

देश के 295 जिलों में कल होगी मॉक ड्रिल, सुनाई देंगे आपातकालीन सायरन

नई दिल्ली। पाकिस्तान से तनाव के बीच गृहमंत्रालय ने देश के 295 जिलों में मॉकड्रिल के निर्देश जारी किए हैं।

शुरुआती जानकारी ये बात सामने आई थी कि ऐसे 244 जिले हैं, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि 295 जिलों में ये मॉक ड्रिल कराया जाएगा।

देशभर में कल मॉक ड्रिल होगी। इसमें देश के कई राज्य शामिल होंगे।

गृह मंत्रालय ने यूपी के 19 जिलों को तीन कैटेगरी में बांटा है। ए कैटेगरी में बुलंदशहर (नरोरा) को रखा गया है। यहीं पर नरोरा एटोमिक पॉवर स्टेशन है। यह न्यूक्लिअर पॉवर प्लांट 1991 में शुरू किया गया था।

वहीं, बी कैटेगरी में गाजियाबाद के हिंडन, सहारनपुर के सरसावा, लखनऊ के बख्शी का तालाब, प्रयागराज के बमरौली, कानपुर के चकेरी, आगरा, बरेली और गोरखपुर में एयरफोर्स का स्टेशन है। कानपुर में ही एयरफोर्स का मेंटिनेंस कमांड भी है। इन जिलों में कहीं पर इंडियन एयरफोर्स तो कहीं पर इंडियन आर्मी के बड़े ठिकाने हैं।

युद्ध की स्थिति में इन जिलों से सेना का मूवमेंट होगा। इस वजह से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना गृह मंत्रालय के लिए सबसे अहम है।

वहीं सी कैटेगरी में बागपत और मुजफ्फरनगर को शामिल किया गया है। गृह मंत्रालय ने इन दो जिलों में भी मॉक ड्रिल करने का आदेश जारी किया है।

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी जिलों में हमारे जितने भी वर्टिकल हैं चाहे पुलिस, फायर, सिविल एडमिन, डिसास्टर डिपार्टमेंट के साथ मिल कर ये मॉक ड्रिल करेंगे।

 

TeamDigital