एमसीडी उपचुनाव: कांग्रेस का खाता खुला, अपनी सीट भी नहीं बचा सकी बीजेपी

एमसीडी उपचुनाव: कांग्रेस का खाता खुला, अपनी सीट भी नहीं बचा सकी बीजेपी

 नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डो में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है हुए उसका खाता भी नहीं खुल सका है। वहीँ कांग्रेस ने वार्ड नंबर 41-E (चौहान बांगर) में शानदार जीत दर्ज कर अपना खाता खोलने में सफल रही है।

पांच वार्डो के लिए हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने 4 वार्डो और कांग्रेस ने एक वार्ड में जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा को वार्ड नंबर 62N (शालीमार बाग उत्तर) से विजेता घोषित किया गया। वार्ड नंबर 41-E (चौहान बांगर) में कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी ज़ुबैर अहमद ने करीब दस हज़ार मतो से जीत हासिल की है।

एमसीडी उपचुनाव में आम आमदी पार्टी उम्मीदवारों के 4 सीटों पर जीत दर्ज करने पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा।

त्रिलोकपुरी सीट- इस सीट पर आम आदमी पार्टी के विजय कुमार ने 4986 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 12,845 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के प्रतिनिधि ओम प्रकाश को 7,859 वोट ही मिले।

रोहिणी सी सीट- रोहिणी सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम चंदर ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 14,328 वोट मिले हैं, वहीं दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के राकेश को 11,343 मत हासिल हुए।

शालीमार बाग सीट-आप उम्मीदवार सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से भाजपा की सुरभि जाजू को हराया। सुनीता ने कुल 9764 वोट हासिल किए और अपनी जीत सुनिश्चित की। यह सीट पहले बीजेपी के पास थी।

चौहान बांगर सीट- चौहान बांगर कांग्रेस के चौधरी जुबैर अहमद ने आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक खान को यहां 10,642 वोटों से हराया। यह सीट पूर्व में आप के पास ही थी लेकिन इस बार कांग्रेस ने इस पर कब्जा जमाया।

कल्याणपुरी सीट- कल्याणपुरी सीट से आप के धीरेंद्र कुमार ने 7,043 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सिया राम कन्नौजिया को पछाड़ा।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital