सोशल मीडिया पर पिस्टल दिखाकर दी थी मुसलमानो को धमकी, पहुंचे जेल

सोशल मीडिया पर पिस्टल दिखाकर दी थी मुसलमानो को धमकी, पहुंचे जेल

लखनऊ ब्यूरो। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति दो पिस्टलों के साथ देश के एक धर्म विशेष के लोगों को धमकी देता नज़र आया था। वीडियो में उक्त व्यक्ति राइफल और पिस्टल से फायरिंग करता हुआ भी दिखाई दे रहा था।

उक्त व्यक्ति का वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने उक्त व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान ठाकुरगंज मिश्री बगिया निवासी योगेंद्र सिंह चौहान के तौर पर हुई है।

पुलिस ने इस व्यक्ति के पास से एक एयरगन, दो एयर पिस्टल बरामद की हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने उस फोन को भी बरामद कर लिया जिसे वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल में लाया गया था।

एडीसीपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, सोशल मीडिया अकाउंट से ही आरोपी योगेंद्र की पहचान हो गई थी। एडीसीपी के मुताबिक, ठाकुरगंज थाने के चौकी इंचार्ज संजय द्विवेदी ने आरोपी योगेंद्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करा कर गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किये गए व्यक्ति के फेसबुक प्रोफ़ाइल में खुद को भारतीय जनता पार्टी का सोशल मीडिया प्रभारी बताया गया है। पुलिस अभी इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है।

TeamDigital