जनता के बीच पहुंची ममता, व्हील चेयर पर बैठकर किया रोड शो

जनता के बीच पहुंची ममता, व्हील चेयर पर बैठकर किया रोड शो

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज एक बार फिर जनता के बीच पहुंची। ममता बनर्जी ने आज व्हीलचेयर पर गांधी मूर्ति से हाज़रा तक रोड शो किया। इस दौरान बड़ी तादाद में उनके समर्थक भी सड़क पर उतरे।

ममता बनर्जी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किये गए हैं। रोड शो शुरू होने से पहले यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है।

बीते दस मार्च को नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर कथित हमला हुआ था जिसमें उनके पैर जख्मी हो गए थे। उनके पैर में प्लास्टर किए गए हैं। डॉक्टर ने व्हील। चेयर से चलने की सलाह दी है। ममता ने अस्पताल से ही ऐलान किया था कि वो चुनाव प्रचार जारी रखेंगी और व्हील चेयर से प्रचार करेंगी।

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप:

उत्तर 24 परगना में कल पोस्टर फाड़ने को लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर कथित तौर पर हमला किया। इसमें परिवार के 3 लोगों को चोटें आई हैं।

नंदीग्राम में बीजेपी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन:

नंदीग्राम के शहीद मीनार के पास टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ नारे लगाए। शुवेंदु अधिकारी आज सोनाचुरा के शहीद मीनार जाने वाले हैं।

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर हमले की बात को किया ख़ारिज:

राज्य के पर्यवेक्षकों और मुख्य सचिव की एक रिपोर्ट के आधार परचुनाव आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले से इनकार किया है। इस मामले में और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

पश्चिम बंगाल की 294 विधान सभा सीटों के लिए 8 चरणों में मतदान होने हैं। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होंगा। जबकि चुनाव परिणाम 2 मई को आएगा। पहले और दूसरे चरण में 30-30 सीटों, तीसरे चरण में 31 सीटें, चौथे चरण में 44 सीटें, पांचवें चरण में 45 सीटें, छठे चरण में 43 सीटें, सातवें चरण में 36 सीटें और आठवें चरण में 35 सीटों पर मतदान होगा।

TeamDigital