नए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की आज होगी ताजपोशी

नए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की आज होगी ताजपोशी

नई दिल्ली। नव निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के आज (बुधवार) पदभार ग्रहण करेंगे। कांग्रेस में करीब 24 वर्षो के बाद को गैर गांधी परिवार का व्यक्ति पार्टी का नेतृत्व संभालेगा। अंतिम गैर-गांधी कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी थे, जिन्हें उनके पांच साल के कार्यकाल में दो साल बाद 1998 में अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

मल्लिकार्जुन खड़के की ताजपोशी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में खासी तैयारियां की गई हैं। उनके कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कई प्रदेशो के अध्यक्ष, सांसद और विधायक शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खासतौर पर मौजूद रहेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़के की ताजपोशी कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कल(आज) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पदभार संभालेंगे, उसमें शामिल होने के लिए मैं दिल्ली जा रहा हूं। कल कार्यक्रम में लगभग 1,500 कलाकार आएंगे जिसमें से 1,400 कलाकार हमारे देश से और 100 कलाकार विदेश से आएंगे।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार की सुबह नए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे और पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम के अलावा पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के स्मारकों का भी दौरा करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़के ने तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर को भारी मतों के अंतर् से पराजित किया। खड़के के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के साथ ही खड़के के समक्ष कई राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन एक बड़ी चुनौती होगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital