महाराष्ट्र में जल्द लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

महाराष्ट्र में जल्द लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए जल्द पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल रात 8 बजे के बाद मुख्यमंत्री लॉकडाउन के बारे में घोषणा करेंगे। वे स्वयं इसके बारे में निर्णय लेंगे। मंत्रीमंडल ने यह उन पर सौंपा है।

आज कैबिनेट की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री से बहुत गंभीर मांग की है कि गंभीर लाकडॉउन की जरूरत है। गंभीर मतलब जैसे पहली बार लॉकडाउन था वैसा लॉकडाउन। ट्रेन और बस के बारे में आज और कल में बारीकी से अध्ययन करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई की कमी को देखते हुए महाराष्ट्र पूर्ण लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। इससे संबंधित गाइडलाइन की घोषणा जल्द की जाएगी।

वहीँ पूर्ण लॉकडाउन की आहट के बीच महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी मजदूरों का वापस दूसरे राज्यों को जाना जारी है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन कब से लगेगा। यह कल रात 8 बजे होने वाली मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की बैठक में तय किया जाएगा।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital