मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सिंह को फिर कहा “पनौती”

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सिंह को फिर कहा “पनौती”

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जोड़तोड़ कर फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे शिवराज सिंह चौहान को कॉग्रेस ने एक बार फिर पनौती कहा है। इस बार कांग्रेस ने राज्य में एक महीने में 9 बाघों की मौत को लेकर शिवराज सिंह पर निशाना साधा है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडलर से किये गए ट्वीट में कहा गया कि ‘मध्यप्रदेश में —एक माह में 9 बाघों की मौत: “पनौती” का असर वन्यजीवों तक पहुँचा।’

इससे पहले भी मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडलर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पनौती कहकर संबोधित किया जा चूका है। लॉकडाउन के दौरान पैदल आ रहे प्रवासी मजदूरों की मौत को लेकर भी कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडलर से किये गए ट्वीट में कहा गया कि ‘लॉकडाउन में फँसे – —मप्र के 7 लोगों की घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में मौत..!“पनौती जारी है”

वहीँ मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ने को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बदल हमला बोला है। राज्य कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि ‘लफ्फाजी सुनिये ! इसीलिये मप्र में मृत्यु दर देश में सर्वाधिक है: मप्र में 3000 संक्रमित, 165 मौत और 30 से अधिक जिले प्रभावित होने के बाद भी ये गंभीर नहीं हैं, कोरोना को अब भी सर्दी-जुकाम बता रहे हैं। शिवराज जी, कोरोना क्या है, ये उनसे पूंछो जिन्होंने अपनों को खोया है। “पनौती”.

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital