“मुझे दुःख है कि मैं इस सरकार का हिस्सा हूँ”, चिराग ने फिर नीतीश पर साधा निशाना

“मुझे दुःख है कि मैं इस सरकार का हिस्सा हूँ”, चिराग ने फिर नीतीश पर साधा निशाना

पटना। बिहार में एनडीए में फूट साफ़ दिखाई दे रही है। केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान एनडीए में रहते हुए बिहार की एनडीए सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर अब केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने राज्य सरकार से नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया है। चिराग ने कहा कि बिहार सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक हो गई है।

उन्होंने कहा कि बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जो अब एक श्रृंखला बन गई है। राज्य का प्रशासन पूरी तरह अपराधियों के सामने नतमस्तक हो गया है। बिहार में लूट, अपहरण, हत्या, और रेप की खबरें अब रोज सुनने को मिल रही हैं। उन्होंने आगे कहा, मुझे दुख है कि मैं इस सरकार का हिस्सा हूं और समर्थक हूं।

चिराग ने गया में शक्ति प्रदर्शन करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला और राज्य में बढ़ते अपराध पर सवाल खड़े किए। चिराग पासवान ने खासकर गया में महिला सिपाही अभ्यर्थी के साथ हुए कथित बलात्कार की घटना को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो चुका है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।

TeamDigital