विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले लालू यादव ने बता दिया कौन बनेगा सीएम
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है।
लालू यादव ने राज्य परिषद की बैठक में अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को सीएम का दावेदार बताया है। उन्होंने कहा कि लड़का दिन-रात मेहनत कर रहा है। ऐसे में तेजस्वी यादव के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
बिहार में पटना के ज्ञान भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल की राज्य परिषद की बैठक संपन्न हुई है।
जानकारी के मुताबिक इस बैठक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम फेस का ऐलान किया है।
लालू प्रसाद यादव ने बैठक में साफ कहा कि अब चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं। पार्टी उसी को टिकट देगी जो जमीन पर मेहनत करेगा। तेजस्वी दिन-रात काम कर रहे हैं, उन्हें ही सीएम फेस बनाए रखना है। मिलकर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना है।लालू यादव ने कहा कि RSS और नीतीश कुमार को सत्ता से हटाना है। अब जनता की सरकार बनानी है।
