एक धर्म विशेष को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली शर्मिष्ठा को कोर्ट ने 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा
कोलकाता। एक धर्म विशेष के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली गुड़गांव की शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पनौली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बॉलीवुड अभिनेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। इस वीडियो में साम्प्रदायिक टिप्पणियां करते हुए शर्मिष्ठा ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं थीं।
इन्फ्लुएंसर को बीते शुक्रवार (30 मई) की रात को गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले गई और शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां उसकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कोलकाता पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती के खिलाफ विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने, धार्मिक भावनाएं आहत करने की नीयत से दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने, जानबूझकर अपमान करने और शांति भंग करने के इरादे से उकसाने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
