भूटान के नरेश ने मोदी से मुलाकात की

भूटान के नरेश ने मोदी से मुलाकात की

नयी दिल्ली : भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जाता है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों तथा उन्हें और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

भारत और भूटान ऐतिहासिक रूप से मजबूत संबंध साझा करते हैं जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।

वांगचुक ने विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा से भी मुलाकात की।

TeamDigital