राज्य सभा में खरगे ने दागा सवाल: अब तक क्यों नहीं पकडे गए पहलगाम के आतंकी

राज्य सभा में खरगे ने दागा सवाल: अब तक क्यों नहीं पकडे गए पहलगाम के आतंकी

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम के मुद्दे पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। खरगे ने पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा उठाया।

इतना ही नहीं खरगे ने अमेरिकी राष्ट्रपति के उस दावे को लेकर भी सरकार से जवाब माँगा जिसमे वे बार बार सीजफायर को लेकर दावा कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब तक 24 बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कराया।

उन्होंने कहा, ‘देश को मजबूत बनाने के लिए। सेना के मनोबल बढ़ाने के लिए हमने समर्थन दिया। हमें सभी जानकारी मिलनी चाहिए। पहलगाम हमला 22 अप्रैल को हुआ था। अब तक आतंकी नहीं पकड़े गए। अब तक क्या हुआ।’

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में इंटेलिजेंस का फेल्योर हुआ। ये एलजी ने कहा है। उन्होंने स्वीकार किया है। उपसेना प्रमुख ने कई संवेदनशील खुलासे किए। ये पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जो आपने दुनिया को बताया, उसकी बात कर रहा हूं। हमारे से आपने मदद ली। हमें भई बताएं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने 24 बार उन्होंने कहा कि ‘मैंने समझौता किया तभी सीजफायर हुआ। देश के साथ ये अपमानजनक है।’

लोकसभा में भी हंगामा:

वहीँ दूसरी तरफ लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने स्पीकर से पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की मांग की, लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद इस पर चर्चा की जाएगी, लेकिन विपक्ष तुरंत चर्चा पर अड़ा रहा और सदन में नारेबाजी शुरू की।

TeamDigital