महाराष्ट्र की मदद को केरल की पहल: 100 सदस्यीय मेडिकल टीम पहुंची मुंबई

महाराष्ट्र की मदद को केरल की पहल: 100 सदस्यीय मेडिकल टीम पहुंची मुंबई

मुंबई ब्यूरो। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो के बीच केरल ने महाराष्ट्र के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। केरल ने महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अपनी 100 सदस्यीय मेडिकल टीम मुंबई भेजी है। इसमें डॉक्टर, नर्स और वार्ड बॉय शामिल हैं।

गोरतलब है कि देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य हैं जहाँ कोरोना का प्रकोप सबसे ज़्यादा है। महाराष्ट्र में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती तादाद के बीच यह महाराष्ट्र पुलिस तक पहुंच गया है।

केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने ट्वीट कर कहा, ‘केरल के डॉक्टरों और नर्सों की एक 100 सदस्यीय मेडिकल टीम कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ने के लिए मुंबई पहुंच चुकी है।’

केरल देश का ऐसा राज्य हैं जिसने कोरोना संक्रमण पर सबसे पहले काबू पाया और इसे राज्य में समुदाय स्तर पर नहीं फैलने दिया। इतना ही नहीं लॉकडाउन के दौरान केरल सरकार ने विदेशो में काम करने वाले राज्य के नागरिको को भी वापस लाने के लिए विशेष प्रबंध किये। केरल के लोगों की विदेशो से वापसी के बाद भी राज्य सरकार कोरोना पर पूर्णतः कंट्रोल करने में सफल रही।

वहीँ महाराष्ट्र में मुंबई जैसे महानगर में कोरोना के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के मुताबिक मुंबई के धारावी इलाके में आज 38 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जिसमें कुल पॉजिटिव केस 1771 हैं। मरने वालों की संख्या 71 है।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थति को देखते हुए 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाया है। आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक 8 जून से सभी निजी कार्यालय आवश्यकता के अनुसार 10% तक अटेंडेंस के साथ काम कर सकते हैं, शेष व्यक्ति घर से काम कर सकते हैं; जिले के अंदर बस सेवाओं की अनुमति दी जाएगी, जबकि एक जिले से दूसरे जिले में बस सेवाओं की अनुमति नहीं होगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital