इजराइल को खत्म करने तक हमले जारी रखेगा ईरान

इजराइल को खत्म करने तक हमले जारी रखेगा ईरान

नई दिल्ली(इंटरनेशनल डेस्क) । इजराइल और ईरान के बीच चल रही हमले की कार्यवाही को लेकर ईरान ने चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि इजराइल के खात्मे तक ईरान हमले जारी रखेगा।

इससे पहले कल रात में ईरान द्वारा इजराइल पर किये गए हमले में पांच लोगों की मौत की खबर है। वहीँ 90 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। ईरान के हमले में गिरी इमरतों के बाद राहत और बचाव का काम जारी है और मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने सोमवार को इजराइल के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को फांसी पर लटका दिया है, फ़ार्स न्यूज ने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान इस्माइल फ़ेकरी के रूप में की गई है।

ईरान की IRGC ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इजराइल को मिटा देने तक ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस जारी रहेगा। ये बयान इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर सोमवार तड़के हुए ईरानी हमलों के बाद दिया गया है।

वहीँ इजराइल भी ईरान पर रह रह कर हमले कर रहा है। इजराइल लगातार ईरान के नागरिक इलाकों को भी निशाना बना रहा है, जिसके चलते राजधानी तहरान के लोग आधी रात में भी सुरक्षित स्थानों पर जाते हुए दिख रहे हैं, जिस वजह से रात में सड़कों पर भारी जाम की स्थिति है।

इजराइल ने रविवार को ईरान के दर्जनों ठिकानों पर हमला किया गया, जिनमें ऊर्जा स्थल, रडार सिस्टम, मिसाइल लांचर शामिल हैं. इसके अलावा मशहद हवाई अड्डे पर आयल भरने वाले विमान पर भी हमला किया गया। इजराइल ने दावा किया है कि रविवार को किए गए ईरान पर हमलो में ईरान के खुफिया प्रमुखों की मौत हुई है।

TeamDigital