हनीमून पर गए इंदौर दंपति मामले में बड़ा खुलासा: भाड़े के बदमाशों से पत्नी ने ही कराई हत्या

हनीमून पर गए इंदौर दंपति मामले में बड़ा खुलासा: भाड़े के बदमाशों से पत्नी ने ही कराई हत्या

लखनऊ। हनीमून के लिए पत्नी के साथ मेघालय गए राजा रघुवंशी की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम सहित चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में खुलासा हुआ है कि पत्नी सोनम ने भाड़े के हत्यारो से अपने पति को रास्ते से हटा दिया। हालांकि सोनम के पिता ने अपनी बेटी सोनम को निर्दोष बताया है। उनका आरोप है कि पुलिस उनके बेटी को फंसा रही है।

मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब इस केस में सोनम के पिता देवी सिंह का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बेटी को निर्दोष बताते हुए शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बता दें कि अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर शिलोंग गए राजा रघुवंशी की लाश एक खाई में मिली थी वहीँ पत्नी सोनम लापता चल रही थी और अब सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

https://x.com/AHindinews/status/1931917363139453019

एडीजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, अमिताभ यश ने मीडिया को बताया कि इंदौर में लापता दंपत्ति का मामला | सोनम रघुवंशी, उम्र करीब 24 साल, वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर मिली। उसे शुरुआती इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

TeamDigital