LAC पर तनाव बढ़ा, चीन का आरोप भारतीय सैनिको ने की फायरिंग

LAC पर तनाव बढ़ा, चीन का आरोप भारतीय सैनिको ने की फायरिंग

नई दिल्ली। चीन ने दावा किया है कि भारतीय सेना ने पैंगॉन्ग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की है। हालांकि, भारतीय सेना या भारत सरकार की ओर से इस पर अभी कोई बयान नहीं आया है।

चीनी रक्षा मंत्रालय, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के वेस्टर्न थियेटर कमान के प्रवक्ता कर्नल झांग शुइली की ओर से एलएसी पर ताजा हालात को लेकर बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि भारतीय सैनिकों की ओर से कथित ‘उकसावे’ की कार्रवाई की गई, जिससे चीनी सैनिकों की ओर से जवाबी कार्रवाई हुई।

1975 के बाद सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच इस तरह से पहली बार फायरिंग हुई है। यह फायरिंग पैंगॉन्ग त्सो झील पर वास्तविक नियंत्रक रेखा (एलएसी) के पास की बताई गई है।

चीनी मीडिया के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जब चीनी सेना की पेट्रोलिंग पार्टी भारतीय जवानों से बातचीत करने के लिए आगे बढ़ी, तो उन्होंने जवाब में वॉर्निंग शॉट फायर किए।

गौरतलब है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशो के बीच पिछले काफी समय से तनाव है। इसी क्रम में बीते 5 जून को दोनों देशो के सैनिको के झड़पें हुई थीं, इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद से ही दोनों देशो के बीच आधिकारिक स्तर की बातचीत जारी है और हालातो को सामान्य करने के प्रयास किये जा रहे है।

TeamDigital