यूपीए सरकार में पाक पर हुई 6 सर्जिकल स्ट्राइक, कांग्रेस ने बीजेपी को दिखाया आईना

यूपीए सरकार में पाक पर हुई 6 सर्जिकल स्ट्राइक, कांग्रेस ने बीजेपी को दिखाया आईना

नई दिल्ली। यूपीए शासनकाल में भी पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक हुए थे, कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा ब्यौरा दिया है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री मोदी की बिहार यात्रा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काम करती है, प्रचार नहीं। उन्होंने बताया कि 2008 से 2014 के बीच यूपीए सरकार के कार्यकाल में भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर 6 सर्जिकल स्ट्राइक की थी लेकिन कांग्रेस ने कभी इसको लेकर वोट नही मांगे, जैसा बीजेपी कर रही है।

बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पनामा में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2016 से पहले भारत ने कभी भी LoC पार करके सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की।

थरूर के इस बयान से कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इस बयान पर पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने थरूर की बात को गलत बताते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान भारतीय सेना ने कई सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।

सुप्रिया श्रीनेत ने थरूर की बात का जवाब देते हुए कहा कि शशि थरूर पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यूपीए सरकार के समय भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 6 स्ट्राइक की थी।

सुप्रिया ने भाजपा पर निशाने साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने काम किया- प्रचार नहीं किया, घर में घुस कर मारा-उसके नाम पर वोट नहीं मांगे। यही फर्क है कांग्रेस और बीजेपी में। कांग्रेस वोट के लिए काम नहीं करती जबकि बीजेपी जो भी करती है सब वोट के लिए करती है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने गुजरात, बंगाल और बिहार दौरे के दौरान ऑपरेशन सिंदूर को बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसे बार बार उठाया। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा चुनाव तक गर्म रखना चाहती है।

TeamDigital