दिल्ली में अभी और पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में अभी और पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में तपिश और गर्मी से परेशान लोगों को अभी कोई राहत की उम्मीद नहीं है। वहीँ दिल्ली में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है और धूल भरी हवाएं चलने के भी आसार हैं। सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 ​रहा।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में तापमान में और बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है और तापमान 44 डिग्री तक पहुँच सकता है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार 11 जून तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

11 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 11 जून तक दिन में गर्म हवाएं चलेंगी और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी (20-30 किमी प्रति घंटा) भी चल सकती है।

TeamDigital