हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिए चारो आरोपी, उठे सवाल

हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिए चारो आरोपी, उठे सवाल

हैदराबाद। एक महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत को अंजाम देने वाले चारो आरोपियों को हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस का दावा है कि रेप और हत्या के चारो आरोपियों को सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। इस दौरान आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की।

गौरतलब है कि 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया था। महिला डॉक्टर का जला शव बेंगलुरु हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास के करीब मिला था। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किये जाने के बाद पूछताछ में चारो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। अपराध का पूरा सीन रिक्रिएट करने के लिए पुलिस टीम सभी आरोपियों को वारदात की जगह लेकर गई थी। इस दौरान चारो आरोपी भाग निकले तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी। जिसमे सभी आरोपी मौके पर ही ढेर हो गए।

वहीँ एनकाउंटर के बाद सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने कहा कि जो हुआ वह इस देश के लिए बहुत भयानक हुआ है। आप लोगों को अपनी इच्छा से नहीं मार सकते। आपको कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं, आरोपियों को कोर्ट के फैसले से फांसी दी जाती।

क्या था पूरा मामला:

हैदराबाद की महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर पंक्चर हो गई थी। जब वह स्कूटी पार्क कर रही थी, तभी चारों दरिंदों ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद चारों आरोपियों ने डॉक्टर के साथ दरिंदगी की और गला दबाकर हत्या कर दी थी।

इतना ही नहीं आरोपियों ने हत्या के रेप पीड़िता के शव को जला दिया गया था। हैदराबाद की इस दुःसाहसिक घटना का पूरे देश में विरोध हुआ। मामला संसद में भी उठा। इतना ही नहीं देश के कई राज्यों में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन भी किये गए।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital