ऑपरेशन सिंदूर पर CDS का बड़ा बयान, “विमान गिरे यह अहम नहीं, क्यों गिरे यह महत्वपूर्ण”

ऑपरेशन सिंदूर पर CDS का बड़ा बयान, “विमान गिरे यह अहम नहीं, क्यों गिरे यह महत्वपूर्ण”

नई दिल्ली। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को पाकिस्तान के साथ हाल के संघर्ष में लड़ाकू विमानों के नुकसान की बात स्वीकार की है।

उन्होंने ब्लूमबर्ग टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह ज्यादा जरूरी है कि हम यह समझें कि हमारे विमान क्यों गिरे, ताकि आगे की रणनीति बेहतर बनाई जा सके।

जनरल चौहान ने कहा, ‘मेरे लिए यह ज्यादा महत्वपूर्ण है कि विमान क्यों गिरे, न कि यह कि वे गिरे।’ उन्होंने माना कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कुछ विमान जरूर गिरे, लेकिन भारत ने इससे सीख ली और दो दिन के अंदर सुधार कर फिर से अपनी रणनीति को लागू किया।

उन्होंने बताया कि, ‘हमने अपनी रणनीतिक गलतियों को पहचाना, उन्हें ठीक किया और दो दिन बाद फिर से एयर ऑपरेशन शुरू किया। इस बार हमने लंबी दूरी से लक्ष्य भेदे’।

कांग्रेस ने फिर साधा निशाना:

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “कांग्रेस लगातार सवाल पूछ रही है कि पहलगाम हमले के आतंकवादी कब पकड़े जाएंगे, पुलवामा में RDX किसने खरीदा और पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की क्या शर्तें थीं? हम पूछे जा रहे कड़े सवालों के कड़े जवाब चाहते हैं। किसके दबाव में संघर्ष विराम किया गया? क्या पहलगाम में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं को न्याय मिला । इससे (ऑपरेशन सिंदूर) क्या सबक मिले और CDS ने भी कहा कि इससे सबक लेना जरूरी है। अब कम से कम भाजपा सवाल पूछने वालों को राष्ट्रविरोधी नहीं क

ह पाएगी।”

TeamDigital