कुंभ भगदड़: मृतकों की संख्या को लेकर बीबीसी का बड़ा खुलासा

कुंभ भगदड़: मृतकों की संख्या को लेकर बीबीसी का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। कुंभ मेले में भगदड़ में मरने वालों की संख्या को लेकर बीबीसी ने बड़ा खुलासा किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि भगदड़ में 37 लोगों की मौत हुई, जिनके 37 लोगों की पहचान कर उन्हें 25 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए गए।

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने 19 फ़रवरी को जो दावा किया, उसकी पड़ताल करने पर बीबीसी को पता चला कि 35 की जगह 36 ऐसे परिवार हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 25-25 लाख रुपए का मुआवज़ा मिला है।

वहीं अब बीबीसी ने अपनी पड़ताल की रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट में बीबीसी ने कहा है कि गहन पड़ताल में पता चला भगदड़ की घटनाओं में कम-से-कम 82 लोगों की मौत हुई।

बीबीसी को ऐसे 26 परिवार मिले जिन्हें पाँच-पाँच लाख रुपए कैश के बंडल दिए गए, लेकिन मृतकों की गिनती में उनको शामिल नहीं किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक बीबीसी द्वारा 50 से अधिक ज़िलों में की गई इस पड़ताल में 100 से अधिक ऐसे परिवारों से मुलाक़ात की जिनका कहना था कि उनके अपनों की मौत कुंभ भगदड़ में हुई है।

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उसके पास इस बात के पुख़्ता सबूत हैं कि कम-से-कम 82 लोग कुंभ भगदड़ में मारे गए, जो परिवार अपनी बात साबित करने के लिए पुख़्ता सबूत नहीं दे सके, उन्हें बीबीसी ने 82 मृतकों की सूची में शामिल नहीं किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीबीसी को मौनी अमावस्या के दिन कुंभ क्षेत्र में कम-से-कम चार जगहों पर जानलेवा भगदड़ों और उनमें लोगों की मौत होने के सबूत मिले हैं।

TeamDigital