महंगी पड़ी बदजुबानी, उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन

महंगी पड़ी बदजुबानी, उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ राज्य के डॉक्टर और नर्स सड़क पर उतर आये हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग है कि किरण बेदी सार्वजनिक तौर पर अपने व्यवहार के लिए माफ़ी मांगे।

दरअसल बीते शनिवार को किरण बेदी कोविड-19 के विशेष प्रकोष्ट का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से उलझ गई थीं। स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि किरण बेदी ने धमकीभरे लहजे में बात की और दुर्व्यवहार किया।

मंगलवार को डॉक्टर, नर्स और मेडिकल अधिकारियों ने सुबह 8 बजे से 10 बजे यानी दो घंटे तक प्रदर्शन किया. मेडिकल स्टाफ की मांग है कि अपने व्यवहार के लिए उपराज्यपाल किरण बेदी माफी मांगे।

वहीँ इससे पहले सोमवार को राज्य के डॉक्टर और नर्स काली पट्टी बांधकर सड़को पर उतरे और उन्होंने किरण बेदी के खिलाफ करीब दो घंटे तक नारेबाजी की। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि किरण बेदी अपने पद की गरिमा के अनुरूप काम नहीं कर रही हैं। उपराज्यपाल होने के बावजूद उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और धमकियां दीं।

गौरतलब है कि पुडुचेरी की उपराज्यपाल और राज्य की नारायण सामी सरकार के बीच काफी समय से तनाव चल रहा है। कई मौके ऐसे आये हैं जब मुख्यमंत्री नारायण सामी राज्यपाल किरण बेदी ने एक दूसरे के खिलाफ कड़ी टिप्पणी भी की है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital