सरकार ने 47 और चाइनीज एप्प पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ऐसे 47ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है जो जून में प्रतिबंधित किए गए 59चीनी ऐप्स के वेरिएंट और क्लोन थे। इन प्रतिबंधित क्लोनों में टिकटॉक लाइट, हेलो लाइट, शेयरइट लाइट, बीगो लाइव लाइट और VFY लाइट शामिल हैं।
आज लगाए गए 47 एप पर प्रतिबंध के बाद भारत सरकार ने कुल 106 एप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले भारत सरकार ने टिक टॉक, यूसी ब्राउजर सहित 59 चाइनीज एप्प पर प्रतिबंध लगा दिया था। आईटी मंत्रालय ने आईटी एक्ट के सेक्शन 69 A के तहत यह क़दम उठाया है। ये ऐप्स ऐंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लैटफॉर्म्स पर प्रतिबंधित होंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ऐसे 47ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है जो जून में प्रतिबंधित किए गए 59चीनी ऐप्स के वेरिएंट और क्लोन थे। इन प्रतिबंधित क्लोनों में Tiktok Lite, Helo Lite, SHAREit Lite, BIGO LIVE Lite और VFY Lite शामिल हैं। pic.twitter.com/6DAg4NzkF5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2020
चीन से सीमा विवाद के बाद लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिको के साथ हुई हिंसक झड़पों में भारत के 20 सैनिक शहीद होने के बाद भारत सरकार ने कई मंत्रालयों से जुड़े चीनी कम्पनियो के कॉन्ट्रेक्ट भी रद्द कर दिए थे।