कोरोना की कड़ी का हिस्सा बने चार सस्पेक्टेड लोग

कोरोना की कड़ी का हिस्सा बने चार सस्पेक्टेड लोग

पांदुरना( गुड़डू कावले)। विकासखंड के ग्रामीण अंचल के ग्राम जैसे तैसे कंटेनमेंट एरिया मुक्त होने की बात से शहर वासियों की चिंता दूर हुई लेकिन 2 दिन नहीं बीते कि शनिवार की दोपहर को ही ग्राम तिगांव के दो युवा और पांदुरना शहर के 2 वाहन चालकों को कोरोना संक्रमण होने की बात सामने आई।

जिसके बाद प्रशासनिक अमला और मेडिकल की टीम तुरन्त हरकत में आया और इनमें से ग्राम तिगांव के 2 युवाओं को छिंदवाड़ा कोविड-19 टेस्टिंग के लिए रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक पड़ोस की तहसील मुलताई के प्रभात पट्टन की एक युवती की रिपोर्ट कोरोनावायरस पॉजिटिव होने की जानकारी मिली और इन लोगो के साथ मुंबई से उनके साथ शामिल दो वाहन चालकों को मेडिकल की टीम ने शहर के स्थानीय आदिवासी छात्रावास कॉन्टिन सेंटर भेजा गया।

इतना ही नहीं उनके रक्त सेंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए साथ ही ग्राम तिगांव के दो युवाको सस्पेक्टेड होने के कारण छिंदवाड़ा भेजा गया है जहां उनके रक्त सैंपल की जांच होने के बाद वस्तुस्थिति की जानकारी होगी।

बताया जा रहा है कि यह पांच लोग मुंबई से वाहन के माध्यम से प्रभात पट्टन होती हुई तिगांव और पांदुरना पहुंचे थे। जैसे ही प्रभात पट्टन में कोरोना पॉजिटिव होंने की जानकारी मिली तो स्थानीय प्रशासन मेडिकल की टीम ने पांदुरना शहर के 2 वाहन चालकों को और ग्राम तिगांव के 2 युवाओं ट्रेस कर उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया जिनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आना बाकी है।

इनका कहना है :

हमे जानकारी मिली थी मुंबई से चार लोग आए है जिसमे मुलताई के 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। उसी के आधार पर शहर के और ग्राम तिगांव के कुछ लोगो को कोरन्टीन सेंटर भेजा है।
मेघा शर्मा एसडीएम

TeamDigital