पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार का कांग्रेस से इस्तीफा, बताई ये वजह

नई दिल्ली। पूर्व कानून मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अश्विनी कुमार का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का काम चल रहा है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व को सोचना चाहिए कि पार्टी के निष्ठावान लोग क्यों धीरे-धीरे पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। मैंने ये फैसला अपनी अस्मिता और सम्मान को समक्ष रखकर लिया गया है। कांग्रेस अब वो पार्टी नहीं है जो पहले थी।
अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक भूमिका और भी कम होगी। अब और दम से राजनीति करूंगा और अपनी तकदीर खुद लिखूंगा। आज देश को लोगों को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत है।
अश्विनी कुमार केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान मंत्री रह चुके हैं। इतना ही नहीं अश्वनी कुमार संसद की कई समितियों के सदस्य तथा चेयरमेन रह चुके हैं। अश्वनी कुमार कांग्रेस के प्रवक्ता के तौर भी पार्टी को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।