टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत

मुंबई। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की आज सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकराने से सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

पालघर पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। मिस्त्री के साथ कार में 4 लोग मौजूद थे, 2 की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। साइरस मिस्त्री का आज एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा “हैरान और गहरा दुख दिया, डीजीपी से बात की और विस्तृत जांच के निर्देश दिए।”

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital