वन विभाग के कैम्पामद ऊर्जा वन वृक्षारोपण में मृत पौधों के स्थान पर लगाए गए नये पौधे

वन विभाग के कैम्पामद ऊर्जा वन वृक्षारोपण में मृत पौधों के स्थान पर लगाए गए नये पौधे

पांढुर्ना(गुड़डू कावले)। वनमण्डलाधिकारी साहील गर्ग, दक्षिण एसडीओ ए.के.महाले, वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.एस.भलावी के मार्गदर्शन में विकासखंड की सर्किल के अन्तर्गत वर्ष 2019 में कराये गये समस्त मिश्रित वृक्षारोपण, आरडीएफ वृक्षारोपण, कैम्पामद ऊर्जा वन वृक्षारोपण में मृत पौधों के स्थान पर नये पौधे लगाने का कार्य पूर्ण कर, पौधों की साफ-सफाई थाला बनवाई कार्य किया जा रहा हैं।

इसके अलावा इस वर्ष कैम्पामद से पिपलपानी बीट के कक्ष क्र.2055 में 19हे.एवं जुनापानी बीट के कक्ष क्र.2008 में 17हे. मे पौधारोपण का कार्य पूर्ण हो चुका हैं। रोपित किये गये पौधों की निंदाई का कार्य प्रगती पर है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार इस वर्ष 2020 परिक्षेत्र के समस्त चयनसहसुधार कार्यवृत के कूपों में सागौन रूठसुट रोपण किया गया है साथ ही कूप क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से निकले पौधों का एडाप्शन कार्य किया जा रहा है।

TeamDigital