कोरोना से पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत, एक्टिव केसों की तादाद हुई 4 हजार के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना से 5 लोगों की मौत की खबर आई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल के बाद महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं।
देश में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,026 दर्ज की गई और संक्रमण से 5 मरीजों की मौत भी हो गई।
इस साल जनवरी के बाद से देश में कोविड-19 से अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में 22 मई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 257 थी और 31 मई तक यह संख्या बढ़कर 3,395 हो गई और इसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई।
