शायर मुनव्वर राणा की बेटी फौज़िया कांग्रेस में शामिल

शायर मुनव्वर राणा की बेटी फौज़िया कांग्रेस में शामिल

पटना। नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आयी शायर मुनव्वर राणा की बेटी फौज़िया राणा आज कांग्रेस में शामिल हो गयी हैं। उन्होंने आज पटना में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुई फौज़िया राणा को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस किसी मुस्लिम बाहुल्य सीट पर उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि चुनाव लड़ने के सवाल पर फौज़िया ने कहा कि पार्टी कहेगी तो वे ज़रूर चुनाव लड़ेंगी।

फौज़िया राणा सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आयीं थीं। उन्होंने लखनऊ के घंटाघर पर सीएए विरोधी प्रदर्शन में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके लिए उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इतना ही नहीं फौज़िया ने दिल्ली के शाहीन बाग़ में हुए प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था।

बता दें कि बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए एक अक्टूबर से नामांकन का काम शुरू हो चूका है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, वहीँ दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital