किसानो ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का काफिला रोका, काले झंडे दिखाए

किसानो ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का काफिला रोका, काले झंडे दिखाए

अंबाला। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानो ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का काफिला रोक कर उन्हें खाली झंडे दिखाकर नारजेबाज़ी की और कृषि कानूनों पर विरोध जताया।

यह घटना उस समय हुई जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का काफिला अंबाला के शहरी इलाके से गुजर रहा था। इस दौरान किसानो ने मुख्यमंत्री को एस्कॉर्ट कर रहे काफिले का रास्ता रोकने की कोशिश की। किसानो की कोशिशों से प्रशासन टेंशन में आ गया और किसानो को काफी समझा बुझाकर मुख्यमंत्री के काफिले को रास्ता बनाकर निकाला।

अंबाला में आगामी निकाय चुनावों में महापौर और पार्षद के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करने आए थे। इसकी भनक किसानो को लगी तो उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में जिस रास्ते से मुख्यमंत्री खट्टर का काफिला निकलना था उसे ब्लॉक कर दिया।

हरियाणा के किसान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस बयान से नाराज़ हैं जिसमे उन्होंने किसान आंदोलन में शामिल किसानो को खालिस्तानी कहा था।इतना ही नहीं किसानो को हरियाणा की सीमाओं पर किसानो को रोके जाने को लेकर भी किसान खट्टर सरकार से खासे गुस्से में हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital