किसानो का रेल रोको आंदोलन: कई जगह रेलवे ट्रेक पर किसानो के धरने

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठनों के चार घंटे के रेल रोको आंदोलन के तहत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में किसानो ने रेलवे ट्रेक पर धरना दिया।
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के 84 वे दिन आज किसान संगठनों ने आज दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन करने का एलान किया था। हरियाणा और पंजाब के कई स्टेशनों पर किसानो द्वारा रेलवे ट्रेक पर कब्ज़ा किये जाने की खबर है।
पंजाब में अमृतसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब सहित कई जगह आज किसानो ने कृषि कानूनों के खिलाफ रेलवे ट्रेक जाम किया। वहीँ उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद, हरियाणा के पलवल के अलावा बिहार में पटना में भी किसानो ने रेल यातायात को कई घंटो तक अवरुद्ध रखा है।
किसानो के रेल रोको आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये आंदोलन 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा, आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। रेल चल ही नहीं चल रही है।
वहीँ किसानो के रेल रोको आंदोलन के मद्देनज़र हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किसानों द्वारा रेल रोको के आह्वान पर पलवल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी व्यवस्था की गई है,करीब 300 लोग यहां तैनात हैं। हमें यहां रेल रुकने नहीं देना और देखना है कि संपत्ति का कोई भी नुकसान न हो।हम किसानों को ट्रैक पर नहीं आने देंगे।
गाज़ियाबाद के SHO ने बताया, “सभी जगह सुरक्षाबल को तैनात कर दिया गया है और किसानों से भी वार्ता चल रही है ताकि वो शांतिपूर्ण ढंग से अपना कार्यक्रम करें।” उन्होंने कहा कि गाज़ियाबाद किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।