किसान आंदोलन के मंच पर पहुंचे बीजेपी नेता को राकेश टिकैत ने पकड़ा, तमाचा जड़ा

किसान आंदोलन के मंच पर पहुंचे बीजेपी नेता को राकेश टिकैत ने पकड़ा, तमाचा जड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली के गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच किसानो ने मंच पर एक बीजेपी नेता को पकड़ कर पीट डाला। यह बीजेपी नेता अक्षरधाम इलाके का रहने वाला है। इतना ही नहीं किसानो ने उक्त बीजेपी नेता का फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस उक्त बीजेपी नेता को अपने साथ ले गई है।

राकेश टिकैत ने मंच के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उनका आरोपी है कि यह आदमी मंच पर चढ़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने इसे भाजपा का बताया है।

शाम को जब गाज़ीपुर में किसान आंदोलन के मंच पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत मौजूद थे। इस दौरान एक व्यक्ति मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था और वह मंच पर पहुंच गया। उक्त बीजेपी नेता को मंच पर देखते ही राकेश टिकैत इस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।

इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शख्स ने अपना नाम देवेंद्र बताया है और वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता है।

इससे पहले आज शाम को ही लोनी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गूर्जर भी अपने सैकड़ो लोगों के साथ गाज़ीपुर पहुंचे थे। जिसकी सूचना मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मंच से उन्हें ललकारा और कहा कि बीजेपी साजिश रच रही है। बीजेपी विधायक सैकड़ो आदमियों को लेकर किसानो पर हमला करने आया है। इस दौरान पुलिस अधिकारीयों ने तनाव बढ़ते देख विधायक नंद किशोर गुर्जर और उनके साथ आये लोगो समझा बुझाकर वहां से रवाना कर दिया।

गाज़ीपुर बॉर्डर पर इस समय स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन की तरफ से कार्रवाही की आशंका के बीच किसानो की तादाद आज कुछ कम है। वहीँ खबर आ रही है कि राकेश टिकैत के गांव और कई पंचायतो से ट्रेक्टरो में किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और उनके जल्द गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंचने की संभावना है।

TeamDigital