किसान आंदोलन 17वे दिन भी जारी, कई जगह किसानो द्वारा टोल नाके बंद किये जाने की खबर

किसान आंदोलन 17वे दिन भी जारी, कई जगह किसानो द्वारा टोल नाके बंद किये जाने की खबर

नई दिल्ली। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानो का आंदोलन आज 17वे दिन भी जारी है। इस बीच कुछ जगह पर किसानो द्वारा टोल बंद करने की खबरें भी आ रही हैं। करनाल में किसानों ने कल देर रात बसताड़ा टोल प्लाजा को बंद कर दिया।

दिल्ली यूपी बॉर्डर गाज़ीपुर पर प्रदर्शन में शामिल किसान नेता हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा कि हरियाणा भी हमारा भाई है उसे भी टोल प्लाज़ा फ्री करने चाहिए साथ ही पूरे देश में ये फ्री होने चाहिए। जब पूरे भारत के संगठन मिलकर फैसला लेंगे तब आने वाले समय में रेलें भी रोक ली जाएंगी।

किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा कि आंदोलन और मजबूत होगा, कल अमृतसर से ट्रैक्टर निकले। राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से ट्रैक्टर आ रहे हैं। पूरा भारत अब एक साथ है।

वहीँ किसान आंदोलन के 17वे दिन भी दिल्ली से डेट राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर किसानो का प्रदर्शन जारी है। गाज़ीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर किसानो की तादाद में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और यहाँ आंदोलन में शामिल होने प्रतिदिन किसानो का आना जारी है।

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान कुरुक्षेत्र से दिल्ली की तरफ आ रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम 6 महीने का राशन साथ लेकर आए हैं। हमारे साथ करीब 1200 ट्रॉली जा रही हैं।

भारतीय किसान यूनियन से श्यामसुंदर ने बताया, “आज हमने टोल प्लाज़ा पर मुफ्त टोल किया है। सरकार बात करने के लिए तैयार हैं लेकिन कृषि कानून वापस लेने को तैयार नहीं है।

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर पुलिस सतर्क है। आगरा देहात के एसपी ने बताया, “आगरा जनपद के सभी पांच टोल प्लाजा पर यातायात सामान्य है। कहीं भी टोल प्लाजा बंद कराने या छेड़छाड़ की घटना हमारे संज्ञान में नहीं आई है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital