26वां दिन: भूख हड़ताल पर बैठे किसान, कल मुंबई में अंबानी का घर घेरेंगे किसान

26वां दिन: भूख हड़ताल पर बैठे किसान, कल मुंबई में अंबानी का घर घेरेंगे किसान

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में सड़को पर उतरे किसानो का आंदोलन आज 26वे दिन भी जारी है। आज से किसानो ने भूख हड़ताल करने का फैसला लिया है। अब प्रतिदिन 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

गाज़ीपुर पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बताया कि जब तक आंदोलन चलेगा तब तक हर रोज़ 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। पंजाब के सचिव बलवंत सिंह ने बताया,”आज से यहां हर रोज़ 11 लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस प्रकार हम बताना चाह रहे हैं कि सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है और हम इस तरह से अपनी मांग मनवाएंगे।”

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाज़ीपुर के अलावा बुराड़ी के संत निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान संयुक्त मोर्चा के रामपाल सिंह ने बताया, “इस संघर्ष को 3-4 महीने हो चुके हैं, पहले हमने ये संघर्ष पंजाब में लड़ा और अब दिल्ली में लड़ रहे हैं। जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होते हम नहीं जाएंगे।”

कृषि मंत्रालय ने किसानो को भेजा बातचीत का न्यौता:

वहीँ दूसरी तरफ कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने एक पत्र लिखकर दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए एक तारीख तय करने का अनुरोध किया।

इससे पहले किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक संयुक्त खुला पत्र लिखा था , जिसमें किसानों ने विपक्ष के गुमराह करने के आरोपों को लेकर नाराजगी जताई गई थी।

अंबानी के घर का घेराव करेंगे किसान:

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी. हेम सिंह मंगलवार को मुंबई में अंबानी के घर का घेराव करेंगे। इस बीच उद्योगपति अंबानी से किसानों के समर्थन में कॉर्पोरेट को वापस वापस करने की मांग करेंगे।

केरल कैबिनेट ने कृषि कानून रद्द करने के लिए बुलाया विशेष सत्र:

केरल कैबिनेट ने 23 दिसंबर को सदन का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। इस विशेष सत्र में तीनों कृषि कानून पर बहस और उसे रद्द करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। यह निर्णय किसानों का समर्थन जताने के लिए किया गया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital