गाज़ियाबाद में हर्षवर्धन जैन ने खोल ली कई देशो की फ़र्ज़ी एम्बेसी, गिरफ्तार

गाज़ियाबाद में हर्षवर्धन जैन ने खोल ली कई देशो की फ़र्ज़ी एम्बेसी, गिरफ्तार

नई दिल्ली। गाज़ियाबाद में पुलिस के उस समय होश उड़ गए जब उसे पता चला कि इलाके में एक किराये के मकान में कई देशो की फ़र्ज़ी एम्बेसी चल रही है। STF की छापेमारी में कई देशो के झंडे, मोहरें और गाड़ियों की नंबर प्लेट के अलावा बड़ी मात्रा में नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने हर्षवर्धन जैन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार हर्षवर्धन जैन विदेश भेजने के नाम पर बेरोज़गार लोगों को लूटता था। उसका सेटअप कुछ इस तरह का था कि जल्द ही लोग उसके झांसे में आ जाते थे। किराये के मकान में ऑफिस कुछ इस तरह बनाया गया था कि उस पर जल्द किसी को शक न हो। इतना ही नहीं उसके फर्ज़ीवाड़े की दास्ताँ में लगभग सभी चीज़ें फ़र्ज़ी थीं। यहाँ तक कि नेताओं के साथ भी उसने अपनी फ़र्ज़ी फोटो बनवाकर ऑफिस में लगाई हुई थीं।

हर्षवर्धन की कोठी के बाहर लग्जरी कारें (मर्सिडीज) खड़ी रहती थीं। इनकी सभी में फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट भी लगी थीं। एसटीएफ की छापेमारी के समय हर्षवर्धन की किराये की कोठी पर डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी 4 लग्जरी कारें खड़ी थीं, जिन्हे जब्त कर लिया गया है।

इसके अलावा काल्पनिक माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय की फर्जी मोहर के साथ कूटरचित दस्तावेज, 2 फर्जी पैन कार्ड, 2 फर्जी प्रेस कार्ड, विभिन्न देशों और कंपनियों की 34 मोहरें, 44.7 लाख रुपये नकद, कई देशों की विदेशी मुद्रा, 18 डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट और कई कंपनियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हर्षवर्धन किसी बड़े चेहरे के संरक्षण में यह कार्य कर रहा था। अभी उससे पूछताछ जारी है। इस रैकेट में कई और लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना है।

TeamDigital