लॉकडाउन में कैसे कर रहे जनता की मदद: पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव से एक्सक्लूसिव बातचीत
बदायूं: देश में कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र लाकडाऊन की अवधि बड़ा दी गई है. सरकार लगातर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है और लोगों तक हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही हैं. वहीँ जनप्रतिनिधि स्थानीय स्तर पर जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं लगातार संपर्क बनाए हुऐ हैं और उनकी समस्याओं का भी निस्तारण करा रहें है.
लाकडाऊन में आपका सबसे पंसदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म लोकभारत आपको जनप्रतिनिधियों और समाजिक संगठन से जुड़े लोगों से रूबरू करा है. इसी क्रम में आज हम आपको रूबरू करायेंगे बदायूं जिले के समाजवादी पार्टी से सहसवान विधान सभा सीट से कई बार विधायक रहे विधायक पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव से. हमारे सहयोगी विजय श्रीवास्तव ने उनसे एक्सक्लूसिव वाचचीत की। पढ़िए उनकी वाचचीत के प्रमूख बिंदु.
सवाल-विधायक जी आप किस तरह लाकडाऊन का पालन कर रहें हैं और क्या सावधानी बरत रहे हैं?
जवाब- हम और हमारा पूरा परिवार पूरी तरह से घर में रह कर ही सरकार के आदेशानुसार लॉक डाऊन का पालन कर रहे हैं इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गए कोविड-19 वायरस से बचाव हेतु निर्देशों का पालन किया जा रहा है. इसके साथ ही हम अपने क्षेत्र और जिले जी जनता से भी फोन के जरिए कोबिड 19 वायरस से बचाव के लिए जो आदेश दिए हैं, उनका पालन करने के लिए लोगों से अपील कर रहें और लोग इस अपील का पालन कर अपने घरों में ही रह रहें हैं. क्योंकि इस बीमारी से बचने का तरीका ही समाजिक दूरी और घरों में रहना है.
सवाल- दो सप्ताह के लिए लाक डाऊन बड़ा दिया गया क्या प्रदेश सरकार ने सही फैसला किया है?
जवाब-विजय जी आप इस बीमारी की गंभीरता समझ सकते है, जिस तरीके अपने देश में कोविड 19 वायरस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं और अन्य देशों में जिस तरीके से लोगों की जाने गयीं हैं और जीना दुशवार हो गया है. इस समय विश्व भर में महामारी का रूप ले चुकी है. कोविड-19 बीमारी से बचने के लिए सरकार द्वारा जो दो हफ्तों का लॉक डाऊन बढ़ाने का जो भी फैसला लिया गया है. मै उसका स्वागत करता हूँ. यह फैसला जो है सही है इसके साथ साथ सबसे अच्छी बात अपने देश के लिए यह है अपने यहाँ मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा है और सरकारों ने लोगों को कुछ छूट भी दी है जो सही फैसला है.
सवाल- आप सहसवान क्षेत्र की जनता से किस तरह वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान करा रहें हैं?
जवाब-जैसा मेरे क्षेत्र के लोगों को भलिभांति यह जानकारी है कि मै और मेरा बेटा ब्रजेश यादव हमेशा से क्षेत्र की जनता के बीच में ही रहते है और इस लॉक डाऊन में तो फोन ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम क्षेत्र की जनता के साथ संपर्क बनाए हुऐ हैं. हम और ब्रजेश जबसे लाकडाऊन लगा हैं जनता के संपर्क में हैं और जिस जरूरत मंद का फोन आता है, उसकी वास्तविक जरूरत को देखते हुए और उसकी परेशानी को देखते हुऐ जो भी संभव होता है चुपचाप उसकी मदद कर देते हैं. इसके अलावा हमारी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं. ब्रजेश खुद वीडियो कालिंग और फोन कर गाँव के हाल चाल ले रहें हैं.
सवाल-आप के क्षेत्र की जनता की क्या प्रमुख समस्या आपके पास ज्यादा आ रहीं हैं?
जवाब-वैसे तो इस समय लाकडाऊन में कोई गंभीर समस्या नही आ रही लेकिन कुछ जरूर जनता की समस्याएं है उनको जल्द निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा. इस समय की सबसे बड़ी समस्या ये है कि अधिकांश गरीब लोगों के सरकार द्वारा अभी तक राशन कार्ड नहीं बने हैं. जिससे सरकार द्वारा दिया जा रहा राशन उन गरीब जरूरत मंदों को नहीं मिल पा रहा है, जो क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है. क्योंकि सरकार राशन योजना का लाभ उन्हें नही मिल पा रहा है. इस समस्या को भी जल्द निबटाने का प्रयास मेरे द्वारा किया जा रहा है.
सवाल- पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से आपको और पार्टी कार्यकताओं को क्या आदेशित किया गया है ?
उत्तर -हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी की तरफ से हम सभी को जो निर्देश प्राप्त हुए हैं. उन्होंने साफ तौर से सभी नेता और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि आपके आस पास क्षेत्र और जिले में कोई भी व्यक्ति को परेशानी नही होनी चाहिए. इसके अलावा आप लोग भी पूरी तरीके से अपना ध्यान रखेंगे जिला प्रशासन पुलिस का सहयोग करेंगे. इस महामारी में कोई भी आपके आसपास का गरीब मजदूर भूँखा न रहने पाये और लॉक डाऊन का शतप्रतिशत पालन किया जाये.
सवाल- आप पूर्व में मंत्री भी रहें है, सपा सरकार में आपके पास ग्राम विकास विभाग रहा हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार से क्या अपील करना चाहेंगे, जिससे लोगों को और राहत मिल सके?
जवाब-वैसे प्रदेश की सरकार लोगों की मदद करने का लगातार प्रयास कर रही है लेकिन मेरी सरकार से एक अपील है उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि प्रदेश में फौरी तौर से शहर और गांव का सर्वे करा कर गरीब मज़दूरों को जिन पर राशन कार्ड नहीं हैं, उन्हें तुरंत टेम्परेरी राशन कार्ड जारी करे, जिससे उन गरीबों को राशन मिल सके और जो भी मज़दूर प्रदेश में लॉक डाऊन होने की बजह से फंसे हैं उनके खाने की व्यवस्था भी सरकार को तत्काल करनी चाहिए. जिससे किसी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो.
सवाल- आप बहुत वरिष्ठ नेता हैं, आपका एक खासा जनाधार है, जिले के लोगों को क्या संदेश देना चाहेंगे?
जवाब-अपने जिले की जनता से अपील करना चाहता हूँ कि पूरे विश्व में महामारी का रूप धारण कर चुकी. कोविड-19 बीमारी से बचाव हेतु सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें. लॉक डाऊन का पालन जरूर करें और साथ ही बदायूँ जिले के सक्षम लोगों से अपील करना चाहता हूँ कि वो अपने आस पास के गरीब लोगों का विशेष ध्यान रखें. जितना संभव हो सके उनकी मदद करें. बेवजह घरों से ना निकले. बहुत जरूरी कार्य हो तभी मास्क से मुंह ढककर घर से निकले और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें.
सवाल- कोरोना योद्धाओं, जो लगातार देश सेवा में लगे हुऐ हैं को क्या संदेश देना चाहते हैं ?
जवाब-अपने देश के प्रति कोरोना योद्धाओं ने जो कार्य अब तक देश की सेवा में किया है, वो वास्तव में बहुत ही बधाई के पात्र हैं, जो दिन रात अपना फर्ज निभाकर देश सेवा में लगे हैं, उनकी जितनी भी तारीफ की जाये कम है. उन कोरोना योद्धाओं के सम्मान के लिए हमारे पास शब्द कम पड़ गए हैं. बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं उन सभी कोरोना योद्धाओं के लिए साथ वह सब लोग भी अपने आप को सुरक्षित रखें.
