अमित शाह के बयान पर TMC का पलटवार: इंग्लिश शर्म की नहीं सशक्त बनाने की भाषा: तृणमूल कांग्रेस

अमित शाह के बयान पर TMC का पलटवार: इंग्लिश शर्म की नहीं सशक्त बनाने की भाषा: तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जल्द ही एक ऐसे समाज का निर्माण होने जा रहा है जब अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म महसूस होगी।

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा कि भारत में 22 संवैधानिक मान्यता प्राप्त भाषाएं और 19,500 भाषाएं और बोलियां हैं तथा यह देश की ‘विविधता में एकता’ को दर्शाती हैं।

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता ने एक वीडियो बयान में कहा कि 97 प्रतिशत लोग मान्यता प्राप्त भाषाओं में से एक का अपनी मातृभाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन केंद्र यह नहीं समझता है।

ओब्रायन ने कहा, ‘‘भारत में 97 प्रतिशत लोग संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं में से किसी एक का अपनी मातृभाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं। करीब 19,500 भाषाओं और बोलियों का इस्तेमाल मातृभाषा के रूप में किया जाता है। यह हमारे महान राष्ट्र की ‘विविधता में एकता’ है। अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनका ‘गिरोह’ इसे कभी नहीं समझ पाएंगे।’’

TeamDigital