कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की हिस्ट्री में आने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट आई निगेटिव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की हिस्ट्री में आने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट आई निगेटिव

पांढुर्ना(गुड़डू कावले): कोरोना काल मे मरीजो का इलाज करने वाले डॉक्टरों पर भी कोरोना संक्रमण का असर देखा जा रहा है । वरिष्ठ कांग्रेस नेता के हिस्ट्री में सस्पेक्टेड डाॅ.नितिन उपाध्याय की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बताया जाता है कि पिछले सप्ताह ग्राम मारूड के वरिष्ठ काँग्रेस नेता की तबियत खराब होने की स्थिति में डाॅ.नितिन ने सरकारी अस्पताल में इलाज करने के लिए भेजा था। उसके बाद मारूड निवासी इस वरिष्ठ काँग्रेस नेता की नागपुर में कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। जिसके चलते एहतियात के तौर पर डाॅ.नितिन उपाध्याय और डाॅ.सीडी उपाध्याय खुद को क्वारेंटाईन कर लिया और अपने क्लीनिक में मरीज देखना बंद कर दिया।

अब डाॅ.नितिन की रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि के बाद आवश्यक जनसेवा की दृष्टी से कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे है। सभी लोग एकदम स्वस्थ है।डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन और शहरवासियो ने राहत की सास के साथ तरह तरह की अफवाह पर विराम लगा है।

TeamDigital