बर्खास्त ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से राहत

बर्खास्त ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से राहत

नई दिल्ली। बर्खास्त ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत  सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक को बढ़ा दिया है।

पहले पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से राहत 21 अप्रैल तक के लिए दी गई थी, अब सुप्रीम कोर्ट ने 21 मई तक गिरफ्तारी पर सशर्त रोक बढ़ाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने पूजा खेडकर से कहा 2 मई को दिल्ली पुलिस के सामने पेश होकर जांच में सहयोग करें, नहीं तो हम गिरफ्तारी पर रोक हटाने का आदेश दे सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा कि पूजा खेडकर 2 मई को पेश होती हैं तो उन्हें गिरफ्तार ना किया जाए। इससे पहले कोर्ट ने खेडकर को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था।

बता दें कि खेडकर पर UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ओबीसी और दिव्यांग कोटा का गलत लाभ उठाने और धोखाधड़ी करने का आरोप है।

TeamDigital