PFI के खिलाफ कार्रवाही पर बोले दिग्विजय: विहिप, RSS पर कार्रवाही क्यों नहीं?

PFI के खिलाफ कार्रवाही पर बोले दिग्विजय: विहिप, RSS पर कार्रवाही क्यों नहीं?

भोपाल ब्यूरो। देश के कई राज्यों में पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानो पर ईडी और एनआईए की छापेमारी और गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि इनके(PFI) खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो संघ(RSS) और विश्व हिन्दू परिषद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? उन्होंने कहा कि जो नफरत फैलाते हैं, हिंसा फैलाते हैं, उन्माद फैलाते हैं वे एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि “मैंने संघ प्रमुख मोहन भागवत को पहली बार बधाई दी है और यह बधाई इसलिए दी है कि वे लीक से हटकर मदरसा और मस्जिद गए हैं। उन्होंने कहा कि जो मोहन भागवत मुस्लिम टोपी लगाने से कतराते थे। वे अब मदरसा और मस्जिद जा रहे हैं इसके लिए भारत जोड़ो यात्रा एक प्रमुख कारण है और यात्रा के 15 दिन में ही प्रभाव दिखाई देने लगा है।”

इतना ही नहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि “मैंने मोहन भागवत से मांग की है कि वे अगर मुसलमानों को भरोसा दिलाना चाहते हैं तो सबसे पहले अखलाक के घर जाएं, बिलकिस बानो के घर भी जाएं.. जिनका बलात्कार किया गया और बलात्कारियों का सम्मान भी किया गया। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए।”

ये भी पढ़ें:  टाइम मैगजीन ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, भारत से किसी का भी नाम नहीं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम देश जोड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस ने हमेशा सबको एकजुट रखने के लिए प्रयास किये हैं और भारत जोड़ो यात्रा का यही असली मकसद है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital