10वीं कक्षा में 97.75% अंक प्राप्त कर कु.धनश्री रही अव्वल

10वीं कक्षा में 97.75% अंक प्राप्त कर कु.धनश्री रही अव्वल

पांढुर्ना(गुड़डू कावले)। मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित होने पर 97.75% अंक प्राप्त कर कुमारी धनश्री पुत्री चंद्रशेखर उमाठे पांढुर्ना विकासखंड में अव्वल रही है। धनश्री के पिता टेलरिंग का काम करते हैं। वह गरीब परिवार से पली-बढ़ी है। धनश्री ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल प्रबंधन व शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है।

धनश्री ने बताया कि वह आगे की शिक्षा मैथ साइंस विषय से लेकर पढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा में अव्वल रहने के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य लखनलाल गोहते जी का मार्गदर्शन और मेरी कड़ी मेहनत है।

धनश्री को मिली सफलता पर सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक मारोतराव खवसे और अध्यक्ष जगदीश बुधराजा की उपस्थिति में धनश्री उमाठे का स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर प्राचार्य लखनलाल गोहते,चंद्रशेखर उमाठे,शिक्षक शिक्षिकाएं आदि लोग उपस्थित थे।

TeamDigital